अभियान के पहले दिन 59 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई

 जौनपुर। शासन के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सात दिवसीय अभियान का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपसंभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में 59 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पकड़े गए वाहनों पर 22 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। एक सप्ताह का अभियान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाने का आदेश आया है। इसी क्रम में एआरटीओ के नेतृत्व में टीम ने 13 वाहनों को जफराबाद, चंदवक, लाइन बाजार थाने में बंद कराया। टीम के आने की जानकारी होने पर 46 चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। इन वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। जिले में कहीं भी ओवरलोड वाहन मिलेंगे उन्हें सीज किया जाएगा। इस कार्रवाई से लंबे समय से ओवरलोड वाहनों का संचालन करवा रहे लोगों में खलबली मच गई है।


Related

जौनपुर 844745859355149907

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item