तीन दिवसीय प्रान्तीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री धनंजय सिंह, प्रांतीय महामंत्री तरुण शुक्ल, प्रांत सह संगठन महामंत्री संजय दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, प्रांत महामंत्री अर्जुन मौर्य आदि का मार्गदर्शन शिक्षार्थियों को प्राप्त हुआ। सेना से अवकाशप्राप्त एवं पूर्व सैनिक परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने शिक्षार्थियों को नियुद्ध, दंड युद्ध तथा निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया। वर्ग में काशी विभाग के महामंत्री अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष निगम, महामंत्री रजनीश सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष मल्लू राजभर, जिलाध्यक्ष रिंकू देवबंशी, जिला महामंत्री हरिनाथ सिंह, राष्ट्रीय छात्र परिषद काशी महानगर अध्यक्ष श्रवण कुमार आदि व्यवस्था में लगकर वर्ग को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये।
समापन समारोह की अध्यक्षता संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री धनंजय सिंह ने किया जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में जूना अखाड़ा हिमाचल प्रदेश महंत राज राजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समापन समारोह में प्रांत महामंत्री हिंदू हेल्पलाइन नंदलाल, प्रांत अध्यक्ष इंडिया हेल्थलाइन विशेष श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जौनपुर अजय पांडेय, संरक्षक दिवाकर मिश्र, विभाग उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री पवन राय, जिलाध्यक्ष चंदौली अरविंद पांडेय, प्रयाग राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष प्रमोद तोमर, हिंदू एडवोकेट फोरम अध्यक्ष गदाधर तिवारी, राष्ट्रीय महिला परिषद अध्यक्ष भदोही सुमन सिंह, कौशांबी जिला उपाध्यक्ष यशराज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद काशी महानगर की जिलाध्यक्ष शिल्पी सिंह तथा राष्ट्रीय महिला परिषद काशी ग्रामीण की जिलाध्यक्ष आरती सरोज के नाम की घोषणा हुई जिस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। वर्ग में भाग लेने वाले जौनपुर के जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल चंदन तिवारी, विभाग सह मंत्री अरविंद मिश्र, प्रयाग संभाग आईटी फोरम के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष यशराज मिश्र, श्रवण कुमार, आकाश सिंह रहे। कार्यक्रम के समापन पर विभाग महामंत्री अशोक सिंह ने सभी गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।