भागीदारी पार्टी के बिना सरकार नहीं बनेगीः प्रेमचन्द प्रजापति

मल्हनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फेकू राम यादव इण्टर कालेज हमजापुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक की गयी। बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द प्रजापति ने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में संगठन को इतना मजबूत करना है कि भागीदारी पार्टी के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी। 

आज पार्टी जिस रफ्तार के साथ उत्तर प्रदेश में निरंतर बूथ पर कार्य कर रही है, यह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अमृत वाण साबित होगी। श्री प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 125 सीट जिताने में भागीदारी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उत्तर प्रदेश डा. महेश चंद्रा प्रजापति ने कहा कि देश में सबसे बड़ी झूठी पार्टी कोई है तो उसका नाम भाजपा है। उसका पूरा नाम भारतीय झूठ पार्टी है। देश का सबसे बड़ा झूठा प्रधानमंत्री कोई है तो उसका नाम नरेंद्र मोदी है। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि भागीदारी पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि आगामी 2024 लोकसभा और 2027 विधानसभा के चुनाव में केंद्र और प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी जिया लाल प्रजापति, जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष सावन कुमार, अजय प्रजापति, सियाराम यादव सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

BURNING NEWS 2830027346613344737

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item