तिरंगा शाखा का शुभारंभ एक जुलाई को

 जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि 1 जुलाई से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में पार्टी के तिरंगा शाखा का शुभारंभ होगा।’ कहा कि देश की उन्नति के लिये आंतरिक शान्ति-व्यवस्था, देश के प्रति समर्पण और लागों के बीच आपसी सौहार्द अत्यंत आवश्यक होता है। 

आज दिनो दिन देश में नफरत की राजनीति बढ़ती जा रही है, साम्प्रदायिक सौहार्द घटता जा रहा है, बड़ी संख्या में लोग संविधान में प्रदत्त अधिकारों से अनभिज्ञ हैं तथा देश को आज़ाद कराने मे कुर्बानियॉं देने वाले व संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों व महापुरूषों के संबन्ध में भी पर्याप्त जानकारी नहीं रखते।इस परिस्थिति को बदलने के उद्धेश्य से आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखाएं लगाने का निर्णय लिया है जिसकी शुरूआत 1 जुलाई से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में होने जा रही है। जनपद में तिरंगा शाखा का शुभारंभ विसर्जन घाट सद्भावना पुल दुर्गा माता मंदिर के किनारे शाखा खोला जाएगा आप सभी साथियों से निवेदन है कि सुबह साढ़े सात बजे शाखा में पहुंचने की कृपा करें।

Related

जौनपुर 7234598932053571217

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item