साढ़े आठ बजे पढ़ी जायेगी बकरीद की नमाज,इस रोड पर नही चलेगा चार पहिया वाहन

जौनपुर। रविवार को ईद उल - अजहा (बकरीद) के मौके पर मुस्लिम समुदाय शाही ईदगाह, सदर इमामबाड़ा और नकी फाटक में नमाज पढ़ेगा।

सुन्नी समुदाय नगर मछलीशहर पड़ाव पर स्थित शाही ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे तथा शिया समुदाय  सदर  इमामबाडा सदर चुंगी में साढ़े आठ  बजे और मल्हनी पड़ाव के पास नकी फाटक में आठ बजे नमाज पढ़ेगा।  

नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शाही ईदगाह की तरफ जाने वाले सभी रास्तो पर चार पहिया वाहन चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

1.कुमार पेट्रोल पंप से ईदगाह की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा।

2.किशन काफी तिराहा से ईदगाह की ओर आने वाले रोड पर चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे। 

3.दूध मंडी से ईदगाह की ओर आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन   प्रतिबंधित होंगे।

4.सरायपोख्ता ओलन्दगंज की ओर से ईदगाह की ओर आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।


*नोट-*सभी स्थानों पर वैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। अन्य नमाज वाली मस्जिदों में स्थानीय आधार पर यातायात व्यवस्था सुचारू से प्रचलित रहेगी।

Related

JAUNPUR 6454181853042504585

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item