सरकार ने 2 करोड़ बच्चों का रखा है लक्ष्यः बेसिक शिक्षा मंत्री

 जौनपुर। सरकार ने प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 2 करोड़ बच्चों का लक्ष्य रखा है। उसके सापेक्ष 1 करोड़ 90 लाख छात्र-छात्राओं की संख्या पहुंच गयी है। उक्त बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बेसिक शिक्षा सन्दीप सिंह ने शुक्रवार को कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार का लक्ष्य है कि बेसिक शिक्षा को एक नया रूप दिया जाएगा। 

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है कि प्रदेश के 20 हजार विद्यालयों को 6 माह के भीतर डेस्क बेंच की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षा देने की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके पहले मंत्री जी के पहुंचने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, अमित सिंह, यशवन्त सिंह, पवन सिंह, हेमन्त सिंह सहित अन्य ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। 

इसके पश्चात श्री सिंह ने एसआरजी डा. अखिलेश सिंह व सुप्रिया सिंह से प्रोजेक्टर द्वारा दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी लिया जिसके बाद उन्होंने क्लास रूम में छात्र-छात्राओं से शिक्षा की जानकारी लिया। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार किया गया प्रोजेक्ट देखा जिसको बनाने वाले शुभम बेनवंशी,युवराज सिंह, सन्दीप कुमार की पीठ थपथपाई। इस दौरान संजय सिंह, सरिता महेन्द्र सिंह, उषा सिंह, प्रीती श्रीवास्तव ,छाया सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राजकुमार यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7114826493939450948

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item