लगातार 7वीं बार राजेश अध्यक्ष व ओम प्रकाश मंत्री चुने गये

 


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सहकारी इण्टर कालेज मिहरावां में शिक्षक संघ इकाई का चुनाव, चुनाव अधिकारी मो. ताहिर एवं प्रधानाचार्य शिवशंकर यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुवा। इस दौरान राजेश सिंह को संघ के विद्यालय इकाई का लगातार 7वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष एवं ओम प्रकाश सिंह को 7वीं बार मंत्री चुना गया। बताते चलें कि सम्प्रति में राजेश जी संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी हैं। इकाई कार्यकरिणी के चुनाव में अखिलेश सिंह एवं शालिनी मिश्रा उपाध्यक्ष, तेज बहादुर संयुक्त मंत्री, ब्रजेश सिंह कोषाध्यक्ष तथा सुभाष उपाध्याय आय-व्यय निरीक्षक चुने गये। इसके अतिरिक्त जिला प्रतिनिधि के रूप में मो. ताहिर, अखिलेश सिंह, आनन्द सिंह, दिनेश यादव, तेज बहादुर, देवेन्द्रनाथ, विनय तिवारी, शांति लाल को चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 23 जुलाई को आहूत धरना-प्रदर्शन में सभी को प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

Related

डाक्टर 7056755440840530627

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item