सेवारत संगठन धरने की ताकत से समस्याओं का समाधान कराएगा : रमेश सिंह
इस दौरान इन विद्यालयों में शिक्षकों/शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0मा0शि0संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि न केवल वर्तमान सरकार बल्कि पूर्व की सरकारों के भी सौतेले व्यवहार और माध्यमिक शिक्षा के प्रति उपेक्षा का दंश आज शिक्षकों को भुगतना पड रहा है। 2000 के बाद का तदर्थ शिक्षकों का वेतन बाधित है वहीं 1993-2000 के बीच नियुक्त शिक्षकों का विनियमितीकरण नहीं हो रहा है।एन0पी0एस0 की कटौती का अंतरण समुचित ढंग से नहीं हो पा रहा है, वहीं आयोग से चयनित कुछ शिक्षक कार्य भार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ विद्यालयों में प्रबन्धकों की मनमानी के चलते पिछले 04 माह से शिक्षकों/कर्माचारियों को वेतन नहीं मिल सका है लेकिन, जि0वि0निरीक्षक कार्यालय आंख - कान बंद कर धन-उगाही में लगा हुआ है।अगर इसके खिलाफ निर्णायक संघर्ष नहीं हुआ तो आगे आने वाले दिनों में हम सभी को वेतन के भी लाले पड़ जाएंगें। सेवारत संगठन धरने में शामिल होने वाले शिक्षकों की विशाल संख्या के बल पर समस्याओं का समाधान अवश्य कराएगा।इसलिए संगठन के आह्वान पर 23 जुलाई 2022 को प्रातः10:30 बजे जि0वि0निरीक्षक कार्यालय पर अवश्य उपस्थित हों।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह के साथ कार्यकारी अध्यक्ष अतुल सिंह मुन्ना और जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण उपाध्याय तो वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान मंडल संयोजक सरोज कुमार सिंह के साथ स0अ0 अनुराग सिंह उपस्थित रहे।सरोज कुमार सिंह सहित सभी जनपदीय पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में 23/07/2022 को 10:00 बजे जि0वि0निरीक्षक कार्यालय जौनपुर पर उपस्थित होकर धरने को सफल बनाने की अपील की है।