अवधेश कुमार सिंह अध्यक्ष, मोहम्मद ताहिर मंत्री निर्वाचित
शाखा में दिनेश यादव एवम राजकुमार को उपाध्यक्ष तथा तेजबहादुर को संयुक्त मंत्री,देवेंद्रनाथ को कोषाध्यक्ष,शांतिलाल को आय व्यय निरीक्षक, पंकज कुमार मीडिया प्रभारी,गृजेश वर्मा,अशोक राम,पूजा यादव, सुधा गुप्ता,दिनेश कुमार सरोज, डा.संतोष कुमार सिंह,विनय तिवारी जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गया। जनपद उपाध्यक्ष एवम् शाखा के संरक्षक राजेश यादव वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने नवगठित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह तथा जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को अपनी बधाई दी तथा उम्मीद व्यक्त किया कि अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय इकाई जनपद जौनपुर के संगठन को मजबूती के साथ सहयोग करेगी जिससे समस्याओं के निस्तारण में साथियों को लाभ मिलेगा।
नवगठित कार्यकारिणी को बहुत बहुत बधाई
जवाब देंहटाएंनव गठित कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामना
जवाब देंहटाएं