आकाशीय बिजली गिरने से एक ही गांव के आठ लोग झुलस गए

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के गुवावा गांव के एक खेत में आठ मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश तेज हो जाने से सभी लोग खेत के पास ही बने टीन शेड के नीचे चले गए। शाम करीब चार बजे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे सभी लोग झुलस गए। ग्रामीणों की सहायता से एंबुलेंस को तुरंत बुलाया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।

 तीन लोगो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जबकि बाकी लोगों का इलाज किया जा रहा है। घायल लोगो में नन्हेलाल (30) पुत्र रघुनाथ सरोज, बैजनाथ (60) पुत्र बृजलाल सरोज, प्यारेलाल (40) पुत्र अमर नाथ सरोज, उर्मिला (37) पत्नी प्यारेलाल सरोज, शोभनाथ (60) पुत्र रामजस सरोज, रूपेश (25) पुत्र रामकुमार सरोज, खालिक (42) पुत्र कुदरत अली, रामकुमार (52) पुत्र अर्जुन सरोज शामिल हैं। इनमे से उर्मिला, रूपेश और खालिक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। ये सभी गुवावा गांव के ही रहने वाले हैं और अपने गांव में ही एक खेत में मजदूरी कर धान की रोपाई कर रहे थे।

Related

जौनपुर 8677945674024772200

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item