पुलिस के सामने दो पक्ष में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

 जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के  परमानंदपुर गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। आरोप है पुलिस के सामने दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि दोनों तरफ से गोलियां भी चलाई गई। इसमें छह लोग घायल हो गए जबकि पुलिस गोली चलने से इन्कार कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट में भी लाठी-डंडे से जख्मी होने की बात सामने आई है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में फोर्स तैनात है। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह नामजद व नौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।   

 ऊसरपुर गांव के आनंद सागर दूध बेचते हैं। सुबह वह दूध लेने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में धीरज यादव सहित छह लोगों को खड़े देख उन्हें लगा कि वे उनको घेरकर मारने की नीयत से खड़े हैं। वह बाइक छोड़कर भाग गए। डायल यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित का घर दिखाने को कहा। आनंद सागर पक्ष के करीब 20 लोग बाइक से पुलिस कर्मियों के साथ आरोपित धीरज यादव के घर परमानंदपुर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही उन लोगों ने धीरज को खदेड़ लिया और उनके पिता रामदेव यादव उर्फ सितई को पीटकर घायल कर दिया। जवाब में ग्रामीण हमलावरों को मारने लगे। दोनों पक्षों के फायरिंग करने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस कर्मी भी वहां से चले गए। मारपीट में एक पक्ष से आनंद सागर, धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव व सागर यादव जबकि दूसरे पक्ष के धीरज यादव और रामदेव यादव घायल हो गए। एसभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद सागर का कहना था कि उन्हें गोली लगी है। एक्स-रे कराने के बाद डाक्टरों ने लाठी-डंडे की चोट बताई। दोबारा मौके पर गई पुलिस ने कुछ खोखे बरामद किया। सीओ गौरव कुमार शर्मा ने कहा लाठी-डंडे से मारपीट हुई है। गोली नहीं चली है। खोखे की बरामदगी पर कुछ नहीं बोले।
सभार - जागरण 

Related

JAUNPUR 3122978627724475100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item