स्कार्पियो ने बाइक सवार युवा दम्पत्ति को रौंदा,हुई दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार बरईछ गांव निवासी किशुन राजभर 22 वर्ष पुत्र अजय राजभर अपनी पत्नी कुसुम राजभर 20 वर्ष को दवा दिलाने गया था। वापस लौटते समय शारदा सहायक नहर के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही अजय की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी कुसुम गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। आस-पास के लोग उसे बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
बता दें कि कुसुम 6 माह की गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची चंदवक पुलिस ने स्कार्पियो व चालक को पकड़कर थाने ले गयी और शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। लोगों के अनुसार अजय काफी होनहार व मिलनसार लड़का था तथा एक वर्ष पहले ही दोनों की शादी हुई थी।