राज इण्टर कालेज के नये प्रधानाचार्य डा. संजय ने कार्यभार सम्भाला

 जौनपुर। डा. संजय चौबे प्रधानाचार्य किसान आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज प्रतापगंज ने राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात् उन्होंने अपने सम्बोधन में विद्यालय के विकास और अनुशासन व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपनी प्राथमिकता बतायी। इस दौरान उपस्थित कालेज परिवार ने माल्यार्पण करके नवागत प्रधानाचार्य डा. संजय चौबे का स्वागत किया।

 इस अवसर पर आरएसकेडीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. शम्भूराम, पूर्व प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ला, इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति, निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रेमचन्द, वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक तिवारी, डा. अशोक मिश्र, डा. रमेश चन्द्र, डा. विश्वनाथ, गौतम सिंह, रवि प्रकाश सिंह, डा. ओम प्रकाश शाही प्रधानाचार्य अशोक इण्टर कालेज, ओम प्रकाश सिंह, डा. बृजेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, सुबाष चन्द्र मिश्र, राजकुमार सिंह, बिन्दो सिंह, रंजना चौरसिया, परमहंस, मुकेश गौतम आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमचन्द्र ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 731656732058793392

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item