11 अगस्त को नगर में निकलेगी तिरंगा यात्रा : माया टण्डन

 जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 11 से 17 अगस्त हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के  पूर्व शनिवार को नगर पालिका परिषद प्रांगण में अध्यक्ष नगर पालिका माया  टंडन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में बताया गया 11 अगस्त 2022 को भंडारी स्टेशन से निकलकर  नगर के विभिन्न मार्गो से तिरंगा यात्रा रवाना होगी ,जिसमें सभी प्रशासनिक, सामाजिक, शैक्षिक संस्थाएं शामिल होंगी। 

इस अवसर पर अध्यक्ष माया टंडन ने बताया कि तिरंगे का सम्मान हर एक नागरिक का अधिकार है ,तिरंगे के प्रति हम सभी सतर्क होकर उसकी सुरक्षा करते हुए तिरंगे का सम्मान करते हुए इस पर्व को मनाए। 

बैठक में सभासद सरस गोड़ , संतोष मौर्य ,डॉ रामसूरत मौर्या ,अबूजर शेख ,कृष्णा यादव ,मिंटू पाठक, विपिन सिंह गुड्डू ,अलमास सिद्दीकी, फैसल यासीन, संजय सिंह ,जन गण मन संस्था से असलम शेर खान ,प्रदीप अस्थाना कायस्थ कल्याण समिति ,ऋषि दुबे सामाजिक संस्थाएं एवं कर्मचारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। आए हुए आगंतुकों का आभार अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने करते हुए हर घर झंडा लगाने के लिए अपील किया और उसकी सुरक्षा के लिए उसके सम्मान के लिए लोगों को जानकारी भी दी संचालन सलमान शेख ने किया

Related

जौनपुर 6902435008428048008

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item