महेंद्र अध्यक्ष और डॉ वंदना सरकार मंत्री निर्वाचित

जौनपुर। पू.मा. विद्यालय काजीबाजार में आयोजित उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई करंजाकला की शिक्षक अधिवेशन के मुख्य अतिथि जिलाघ्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सुशील उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी के निर्देशन में चुनाव अधिकारी बक्सा ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शंकर सिंह तथा चुनाव पर्यवेक्षक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी के द्वारा ब्लाक इकाई करंजाकला का निर्वाचन संपन्न हुआ।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्राथमिक शिक्षक संघ के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह व कार्यक्रम का संचालन मांडलिक मंत्री संजय सिंह ने किया।निर्वाचन की प्रक्रिया में भरे गए नामांकन पत्रों में से 15 आवदेन वैध पाए गए। जिसमें सभी पदो पर एक एक आवदेन किए गए जिसके परिणामस्वरूप सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पंन हुआ जिसमें *महेंद्र कुमार गौतम* को अध्यक्ष, *डॉ वंदना सरकार* को मंत्री, प्रवीण कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,दिव्या रानी,सुभाष सिंह, मधु सिंह, रामलगन गौतम, महेन्द्र प्रताप को उपाध्यक्ष ,संजय दुबे को कोषाध्यक्ष, साधना देवी,उषा श्रीवास्तव व साहब लाल को संगठन मंत्री तथा नीतू सिंह व अंजू सिंह  मीडिया प्रभारी तथा लालचन्द्र को आय व्यय निरीक्षक चुने गए। चुनाव कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अवकाश प्राप्त व राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक सत्य प्रकाश पाण्डेय ,प्रांतीय संयुक्त मंत्री मंजू पांडेय,मांडलिक उपाध्यक्ष व प्रांतीय सदस्य डॉ सन्तोष तिवारी, जिलासंगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव,बक्सा मंत्री संजय बेनवंशी ,धर्मापुर अध्यक्ष डॉ राजेश यादव, दीप नरायन उपाध्याय, अजय कुमार गौतम, शंकर प्रताप सिंह, रामधारी, राजेश कुमार गौतम, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, प्रीति मौर्य ,सुनील कुमार, ओम प्रकाश, प्रमोद कुमार, संजय कुमार,राधेश्याम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तनवीर आदि बहुसंख्यक शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

j 3590742014258979301

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item