शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

 महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा विझवट से गुजरने वाली नहर शारदा सहायक खण्ड-36 नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वहं पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को महराजगंज के विझवट नहर के पास नहर में एक महिला का शव बहते देखकर जनौर निवासी राजेश (चौकीदार) ने थाने पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एबीएस चौकी प्रभारी हरिश्चन्द्र सिंह ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। लगभग 40 वर्षीया महिला के शरीर पर मैरून रंग की सलवार और समीज है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि इस महिला का शव प्रतापगढ़ की तरफ से बहते हुये यहां आया है। शव से बुरी तरह दुर्गंध आ रही है। यह शव लगभग 1 सप्ताह पुराना लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related

JAUNPUR 6891280687453134315

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item