20 सितंबर को होगा पुरानी पेंशन बहाली के लिए विशाल धरना : अमित सिंह

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने मछलीशहर तहसील प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव के साथ धरने सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक क्रमशः मछलीशहर ब्लाक की बीआरसी मछलीशहर में की एंव मुंगराबादशाहपुर ब्लाक की बीआरसी में किया। बैठक में दोनों ही ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किये।
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इसी तरह आज जनपद के प्रत्येक ब्लाक में न्यायपंचायत स्तर पर संगठन के पदाधिकारी संपर्क टोली के माध्यम से शिक्षकों तक पहुंच रहे हैं, अतः आप लोगों से भी पूर्ण उम्मीद एंव विश्वास है कि बीस सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर शिक्षकों के बैठने के लिए कम पड़ जाए ऐसी तैयारी करनी होगी।
उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर अपने हक की आवाज को बुलंद करने की अपील की। इस अवसर पर मछलीशहर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अफसाना बानो मंत्री अखंड सिंह उपाध्यक्ष माहेश्वरी प्रसाद संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रताप यादव कृष्णकांत प्रजापति भैयालाल विजयकांत अजय कुमार यादव महावीर रमेश यादव ललित एंव मुंगरा ब्लॉक अध्यक्ष राजीवरत्नम तिवारी, मंत्री अजीत सिंह संजय सिंह अनुज सिंह संदीप के साथ समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।