जिला जज और जिलाधिकारी ने किया जेल का निरीक्षण

 

जौनपुर । जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। 

              अधिकारियों के द्वारा महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उनकी जांच कराई जाए। पाकशाला में जाकर खाने के गुणवत्ता की जांच की गई जिसमें पाया कि खाना मीनू के अनुसार अच्छी गुणवत्ता का दिया जा रहा है। 

                  जेल चिकित्सालय में जाकर बीमार कैदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। जेल अधीक्षक एसके पांडेय को निर्देशित किया कि जिला कारागार में साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। 

                इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार, जेलर कुलदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 8913000798164336320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item