जौनपुर में दिखी विभिन्न प्रदेशों की झलक

जौनपुर। प्रधानमंत्री  के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आज राजकीय बालिका इन्टर कालेज सभागार में विविधता में एकता कार्यक्रम के अन्तर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश समाज को देने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ।

              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद विधासागर सोनकर व अध्यक्षता सांसद राज्य सभा सीमा द्विवेदी रही, जिन्होंने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व जीजीआईसी इ. का. की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य जीजीआईसी मंजुलता वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर उदयभान कुशवाहा, शाहगंज अमरदीप जायसवाल, करंजाकला श्रवण कुमार यादव व प्रभारी सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुके प्रदान कर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।
              राजकीय बालिका इन्टर कालेज व राज कालेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों के वेशभूषा में उस प्रदेश के गीत प्रस्तुत किया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरैनी, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, मीरपुर, के छात्राओं ने देशभक्ति व एकता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।      
                कार्यक्रम का आकर्षण जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा गुजराती, राजस्थानी, कश्मीरी, पंजाबी, उत्तर प्रदेश, केरला, आसामी बंगाली, तमिलनाडु आदि प्रदेशों के परिधान पहनकर वहां की संस्कृति को दर्शाने का भाव ही विविधता में एकता को सार्थक कर उपस्थित लोगों को प्रेरित कर रहा था। उत्सव के माहौल ने जौनपुर को विभिन्न प्रदेशों के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में कई प्रदेशों के परिधानों की छटा बिखर रही थी ।                                  
               इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद विधासागर सोनकर ने कहा कि विविधता में एकता की भावना ही ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिंब है। हमारे देश में अलग-अलग धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोग वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ मिलकर रहते हैं। सबके रीति-रिवाज, परिधान, व्यंजन और मान्यताएं अलग-अलग होते हुए भी सभी एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान भी करते हैं और त्योहारों को श्रद्धापूर्वक मनाते भी हैं और यही भारतवर्ष की असल खूबसूरती है।
                सांसद राज्य सभा सीमा द्विवेदी ने कहा कि ईश्वर एक है और हम सब उनकी संतानें हैं। आज का यह कार्यक्रम हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और संस्कारों की मूल भावना को पुष्ट कर रहा है। हम सभी की मान्यताएं और परंपराएं भले ही एक दूसरे से अलग हो पर दिल सभी का हिंदुस्तानी है। देश की विशेषता विविधता में एकता मानी जाती है, जोकि राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश देता है।      
                 संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, जिला संयोजक एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ संदीप पाण्डेय, प्रधानाचार्य डा0 सुबाष सिंह, डा0 राकेश कुमार सिंह, राजू सिंह, आदर्श वर्मा, संजय चौबे आदि सहित विभिन्न कालेज के छात्र छात्राएं शिक्षक एस.आर.जी आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 3058598565456309715

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item