दिसम्बर में होगा जायसवाल समाज सेवा समिति का चुनाव

जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति की आमसभा रविवार को रूहट्टा स्थित एक वैन्क्वेट हॉल में हुई। जिसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ कुलदेवता की जयंती के आयोजन, चुनाव सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन से हुआ। जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष हरिओम आजयसवाल ने आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा। संस्थापक मंडल के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष व उनकी टीम द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की सराहना की। संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष को चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया। समिति के सदस्यों ने संस्थापक मंडल के निर्णय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिसंबर माह में कुलदेवता की जयंती गत वर्षों की भांति धूमधाम से मनायी जाएगी। तत्पश्चात संस्था का नवीनीकरण कराने के बाद संस्थापक मंडल के निर्देशों के अनुसार चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। समिति के सदस्य जिस पद के लिए इच्छुक हों चुनाव में भाग ले सकते हैं। आमसभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फी लाल जायसवाल तथा संचालन नगर अध्यक्ष केके जायसवाल ने किया। इस अवसर पर संस्थापक मंडल के सदस्य रामदुलारे जायसवाल, दिनेश चन्द्र जायसवाल, मदन लाल जायसवाल, ओम् जी सहाय, सत्तन जायसवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल, रूपेश जायसवाल, मडिय़ाहूं इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप जायसवाल केराकत,सुनील जायसवाल, पीयूष जायसवाल, अजय नाथ जायसवाल, विष्णु जी सहाय, उमेश जायसवाल,धुव्र जायसवाल आदि उपस्थित थे। आय-व्यय निरीक्षक दिलीप जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्था को तोडऩे की मंशा हुई फुस्स

जौनपुर। समाज के कुछ वरिष्ठ सदस्य संस्था को दो फाड़ करने की नीयत से विगत दिवस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फी लाल जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नामित कर उनके नेतृत्व में आनन-फानन 9 अक्टूबर को चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फी लाल जायसवाल ने आमसभा की बैठक में उपस्थित होकर बताया कि उन लोगों ने दबाव बनाकर मेरी इच्छा के विपरीत कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। हम उनके पद को अस्वीकार करते हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की इस घोषणा से  संस्था को दो फाड़ करने की उन लोगों की मंशा फुस्स हो गई।

Related

डाक्टर 6938264683852329927

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item