एनपीएस कटौती अन्तरण के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा हैं जौनपुर : रमेश सिंह।

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(सेवारत) की जनपदीय कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया गया।धरने को सम्बोधित करते हुए उ0प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत)के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनपद जौनपुर इकलौता ऐसा जनपद रह गया है जो एन0पी0एस0 की कटौती अन्तरण के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा हैं।शिक्षको/कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई का पैसा न जाने कहाँ और किस हालत में पड़ा है ? कोई बताने वाला नही है।विगत दो वर्षो के लगातार संघर्ष के बाद जून 2020 तक की धनराशि प्रान खातो  में अन्तरित हुई है परन्तु जुलाई 2020 से अद्यतन लगभग दो वर्षों की धनराशि का अन्तरण बाकी है।राष्ट्रीय इ0 कालेज महरेंव, के चार शिक्षकों का वेतन, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी विगत छः माह से प्रबन्धक की मनमानी के कारण रोका गया है।शिक्षक भुखमरी के कगार पर है।

इसी प्रकार जनपद के विभिन्न सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के चयनवेतनमान की पत्रावलियां लम्बे अरसे से लम्बित है ।कार्यवाहक प्रधानाचार्यो की तदर्थ पद्दोन्नति के परिणामस्वरूप प्रधानाचार्य पद का वेतनमान भी स्वीकृत नही किया जा रहा है।कदाचित यह सारी समस्याएं आर्थिक भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए ही लम्बित रखी जा रही है।आज इस धरने के माध्यम से सेवारत संगठन जिलाविद्यालय निरीक्षक और उनके कार्यालय को चेतावनी दे रहा है कि वे अपनी आदत में सुधार लाएं और शिक्षक/कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण समय से करना सुनिश्चित करें।यदि आज इस धरने के बाद भी जिलाविद्यालय निरीक्षक और उनके कार्यालय सहायको के रवैये में सुधार नही आया तो आगे आने वाले दिनों में विद्यालय अवधि के पश्चात प्रतिदिन जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देने अथवा कार्यालय में तालाबन्दी को संगठन विवश होगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व जिलाविद्यालय निरीक्षक एवम उनके कार्यालय पर होगा।

धरने को प्रमुख रूप से संगठन के मण्डलीय संयोजक सरोज सिंह,हसन सईद, उपाध्यक्ष राजेश सिंह,दिलीप सिंह,सुनील सिंह,इंद्रपाल सिंह,ओम प्रकाश सिंह,समर बहादुर सिंह,सन्तोष सिंह,हृदय नारायण उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से आसुतोष सिंह राणा,हिमांशु सिंह, अवधेश सिंह,धेर्मेन्द्र सिंह,राम प्रकाश मुन्ना,अमित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तेरस यादव एवम संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।

Related

जौनपुर 7546358337398812253

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item