एमएलसी प्रिंशु ने किया चार आगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

 

जौनपुर। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के द्वारा लोकभवन ऑडिटोरियम में 199 आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास तथा 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया साथ ही सक्षम पुस्तिका का भी लांच किया गया तो वही कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशु ने चार आगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। शिलापट्ट से पर्दा हटते ही मौके पर मौजूद विभाग की महिला कर्मचारियों ने ताली बजाकर स्वागत की। 

 बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत माह सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। आज राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2022 के अन्तर्गत  

              इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ही कलेक्ट्रेट सभागार में 4 आंगनबाड़ी केन्द्रों नाहरमऊ (सुजानगंज), नाऊपुर (केराकत), किर्तापुर (धर्मापुर), रायपुर (धर्मापुर) का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण सदस्य विधान परिषद  बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ तथा संदीप द्विवेदी (प्रतिनिधि सांसद, मछलीशहर) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

  एक आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण में 7.52 लाख रूपये की लागत आयी है। इसमें मनरेगा का 4.46 लाख, पंचायत विभाग का 1.06 लाख, बाल विकास विभाग का 2.00 लाख अंश है। सक्षम पुस्तिका के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यत्रियों का क्षमतावर्धन होगा। सहयोग एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया जायेगा तथा बाल पिटारा एप के माध्यम से बच्चों को शालापूर्व शिक्षा दिया जायेगा।

             इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिरकोनी के द्वारा किया गया।

             इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर0बी0 सिंह उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 3662948986895721297

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item