पोषण अभियान शुरू, मासिक रैली को डीएम ने किया रवाना


जौनपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत माह सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 1 से शुरु होकर 30 सितम्बर तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हेतु कलेक्ट्रेट से रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘‘सशक्त, सबलनारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत’’ है। राष्ट्रीय पोषण माह में 5 विभागों-बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम विकास विभाग द्वारा मिलकर काम किया जायेगा। इस माह पोषण पंचायत, पोषण वाटिका का निर्माण, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधि का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय पोषण माह में महिला एवं स्वास्थ्य, बच्चा और शिक्षा-पोषण भी पढ़ाई भी, लैंगिक संवेदनशीलता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जायेगा। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 25 से 30 सितम्बर तक व जन सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। जनपद में सभी 5321 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह सितम्बर में प्रत्येक दिन स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. आरबी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर मनोज वर्मा, संजय उपाध्याय, कौशलेन्द्र पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 8600488231066275259

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item