लुई पाश्चर अवार्ड से नवाजे गये डा. आलोक पालीवाल

 

सुइथाकला, जौनपुर। अपने कार्यकौशल व व्यवहारिक कुशलता को लेकर चर्चाओं में रहने वाले क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल लुई पाश्चर अवार्ड से सम्मानित हुये। द्यउनकी इस उपलब्धि को लेकर परिजनों समेत लोगों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। 

बता दें कि पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय स्तर की मशहूर पत्रिका पशुधन प्रहरी ने वन हेल्थ एप्रोचः द नीड आफ द हावर नामक शीर्षक पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित करायी थी जिसमें देश भर के माने-जाने पशु चिकित्सा विज्ञान से सम्बन्धित लोगों ने प्रतिभाग किया था। उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेख के लिये डा. पालीवाल विश्व रैबिज दिवस पर लुई पाश्चर अवार्ड 2022 से सम्मानित हुये। ऐसे में डा. पालीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन कर इतिहास रच दिया जिसे लेकर परिजनों समेत लोगों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश सिंह, डिप्टी सीवीओ डा. रत्नाकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिन्तकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये डा. पालीवाल के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Related

javascript:void(0); 4760466727620171145

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item