जेसीबी से घर व दुकान गिराने का एक आरोपी गिरफ्तार

 सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के काजीबाजार पतहना में शनिवार की रात दबंगों द्वारा जेसीबी से मकान और दुकान ढहा दिया गया था। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार की शाम को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार काजी बाजार पताहना गांव के मंजूर अहमद का रात में जेसीबी से मकान और दुकान दबंगों द्वारा गिरा दिया गया। इसमें तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार देर शाम नामजद आरोपी छोटेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि जेसीबी और चालक की भी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

Related

डाक्टर 1186458563244105190

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item