जौनपुर के निवासी प्रोफेसर एनबी सिंह दूसरी बार विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में

 

जौनपुर: सिकरारा क्षेत्र के बिरहदपुर गांव निवासी व दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व डीन और रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर एनबी सिंह दूसरी बार विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। जनपद का मान बढ़ाने वाले इस वैज्ञानिक की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूएस) हर साल दुनिया के टाप वैज्ञानिकों की सूची जारी करती है। यूनिवर्सिटी  द्वारा इस साल जारी दुनिया के टाप वैज्ञानिकों की सूची में मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले प्रोफेसर एनबी सिंह को शामिल किया गया है। प्रोफेसर सिंह का नाम इससे पूर्व भी टाप वैज्ञानिकों की सूची में था। वह वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय से जुड़े हैं और कई शोध कार्यों को अंजाम देेने में लगे हैं।

Related

डाक्टर 736445514396339813

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item