वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बरिष्ठतम पेंशनर्स को किया गया सम्मानित

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में अध्यक्ष सी0बी0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में "बरिष्ठ नागरिकों की समस्या एवं निदान" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

       गोष्ठी में सर्वप्रथम संगठन के बरिष्ठतम पेंशनर्स अखिलेश श्रीवास्तव निवासी कालीकुत्ती ओलन्दगंज जौनपुर को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तदोपरांत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी साथियों ने दीर्घायु स्वस्थ जीवन की मंगल शुभकामना ब्यक्त किया। तत्पश्चात् बरिष्ठ नागरिकों की समस्या एवं समाधान बिषय पर बिस्तार से चर्चा किया गया , जिसमें  सभी साथियों को से सुझाव प्राप्त हुआ कि हम सभी को अपने आसपास के रहने वाले अशक्त बृद्ध जनों का ख्याल रखने के साथ ही अपने को सभी से जुड़े रहना चाहिए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव जनपद के पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 पेंशनर्स ने बरिष्ठ नागरिकों को हरतरह के सहयोग की अपील किया। सभा अध्यक्ष सी बी सिंह ने अपने संबोधन से पूर्व संरक्षक ई०आर  पी पांण्डेय के ह्वाट्सएप सन्देश को सदन में पढ़ कर सुनाया उसके पश्चात अपने संबोधन में सभी साथियों को आपस में मिलजुल कर रहते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गयी।साथ ही किसी तरह की समस्या से संगठन को अवगत कराने की अपेक्षा किया।
       गोष्ठी को मुख्य रूप से सर्वश्री  भानु बाबू, श्याम बिहारी सिंह, रमेश,ई०पी के सिंह , मदन मोहन सोनकर, कंचन सिंह, के के त्रिपाठी , अशोक कुमार मौर्य, ओंकार मिश्रा, हीरालाल लाल आजाद, जिला मंत्री राजबली यादव ,राम अवध लाल,एस यन सिंह कृपा शंकर उपाध्याय, राम आश्रय,सुक्खू राम संतोष कुमार श्रीवास्तव महेंद्र प्रताप, बद्रीनारायण आदि ने सम्बोधित किया।
        वक्ताओं ने कैशलेश चिकित्सा कार्ड के डाउनलोड न होने के साथ पेंशनर्स की समस्या के निस्तारण में सरकार की शिथिलता पर रोष व्यक्त किया गया तथा आगामी 17अक्टुबर को संगठन के आयोजित धरना प्रर्दशन में बड़ी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। गोष्ठी का संचालन आर पी सिंह बरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया।अन्त मे सभाध्यक्ष सी०वी० सिंह ने सभी साथियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु ,स्वस्थ जीवन की मंगल शुभकामना के साथ समापन की घोषणा किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item