जनता के पहरुआ थे डा.रामकृष्ण उपाध्याय

जौनपुर : उत्तर प्रदेश भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा.रामकृष्ण उपाध्याय की 14 वीं पुण्यतिथि सोमवार को कंपोजिट विद्यालय कयार सोंधी पर मनाई गई। इस दौरान छात्रों में स्कूल बैग व फल का वितरण किया गया। साथ ही शिविर लगाकर दंत चिकित्सक डा.देवव्रत उपाध्याय ने छात्रों के दांतों की जांच कर उनको निश्शुल्क दवा का वितरण किया। 

पूर्व विधायक के पौत्र विकेश उपाध्याय ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का नि:शुल्क आंख का आपरेशन किया जाता था। जनता के पहरूआ के रूप में उन्होंने पूरी जिंदगी कार्य किया। जिसका ही परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार लाक प्रमुख और विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते है।

प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डा.रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते

हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौक़े पर सहायक अध्यापक लालमन, शिवेंद्र सिंह, दिनेश यादव, राजन पांडेय, सरोज उपाध्याय, शिक्षामित्र वंदना मौर्या, शशिकला मौर्या, दीपक उपाध्याय, हिमांचल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 6625665685341996908

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item