अमित पांडेय बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी

 

महराजगंज (जौनपुर)अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में ब्लाक महराजगंज अन्तर्गत अमित पाण्डेय को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जिले के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने महराजगंज कार्यालय पर माल्यार्पण करते हुए मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा एक बैठक का आयोजन कर जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे की उपस्थिति में नए ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र, ब्लॉक प्रभारी पंकज उपाध्याय, ब्लॉक संरक्षक जनार्दन तिवारी तथा परशुराम सेना का ब्लॉकअध्यक्ष सुमित उपाध्याय को मनोनीत किया गया तथा जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नए पदाधिकारियों को अपने कार्य और संगठन के प्रति समर्पित होने की शपथ भी दिलाई गई ब्लॉक इकाई के संरक्षक जनार्दन तिवारी ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे आगे ले जाने में हम अपना पूरा सहयोग देंगे इस प्रकार सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें अंत में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी पालन करते हुए अपने संगठन के विचारों कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए संगठन को आगे ले जाने में समर्पण भाव के साथ मदद करूंगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला सचिव जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्र, राजन पाण्डेय, राजकमल मिश्रा, राजेंद्र मिश्र, राम पाण्डेय, विनोद मिश्रा, अरविंद तिवारी ने अपने अपने विचार संगठन के प्रति व्यक्त किए।

Related

डाक्टर 3982992419294352017

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item