ग्राम प्रधान अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक रहें : डीएम

 

जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में जनपद के ग्राम प्रधानों के उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभाग के अधिकारियों  ने अपने अपने विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम प्रधानों को जानकारी दी।

                 जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक रहें, जिससे अराजक तत्वों के द्वारा गांव के विकास में व्यवधान न डाल पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान को पता होना चाहिए कि योजनाओं के संबंध में पात्रता की शर्तें क्या है। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पर बने सचिवालय को शत-प्रतिशत सक्रिय करें। ग्राम सचिवालय पर लेखपाल, सचिव को बैठने का रोस्टर जारी किया गया है, यदि लेखपाल, सचिव सचिवालय पर नहीं बैठ रहे हैं उसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दे। सचिवालय में एक रजिस्टर बनाया जाए और आने वाली समस्या को डीपीआरओ को लिखित में दे, डीपीआरओ जिलाधिकारी के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।
                 कार्यशाला में प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना,  पीएम किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य की जानकारी दी।
  जिलाधिकारी ने मनरेगा के पैसों का सदुपयोग करने के निर्देश दिए कहा कि गाँव मे तीन तालाब बनाए जिसे गाँव का जलस्तर बढ़े। कार्यशाला में योजनाओं के सम्बंध में एक बुकलेट का वितरण किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों को योजनाओं की जानकारी दी गयी है।
                  जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, झाड़ियों की कटाई नियमित रूप से कराएं। पानी को कहीं ईकट्ठा न होने दें, जल जनित रोग न हो पाए। सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य में विशेष ध्यान दें। प्रधानों के लिए यह ऐतिहासिक कार्य होगा। योजना के तहत हर घर जल दिया जाएगा और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है।
                  इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी सन्तोष कुमार, सीडीपीओ मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6777449239978683986

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item