ओमप्रकाश अध्यक्ष, महामंत्री चुने गए सुरेंद्र जायसवाल

जौनपुर । जायसवाल समाज सेवा समिति का चुनाव बहुत ही व्यवस्थित और प्रशासन का सहयोग लेते हुए वीडियो ग्राफी के साथ शांति पूर्वक चुनाव अधिकारी के प्रत्यक्ष नियंत्रण में संस्था के नियमावली के अनुसार सब्जी मंडी स्थित जायसवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश जायसवाल (पूर्वांचल) महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल और कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल चुने गए ।

      चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता (सुदनीपुर) उप चुनाव अधिकारी जयप्रकाश जायसवाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी दयाशंकर जायसवाल ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश जायसवाल को 30 मत हेमंत जायसवाल को 22 मत मिले, महामंत्री पद के लिए सुरेंद्र जायसवाल को 33 मत और विष्णु सहाय को 19 मत मिले, कोषाध्यक्ष पद के लिए राधेरमण जायसवाल को 43 मत और प्रदीप जायसवाल को 9 मत प्राप्त हुए। रमेश जायसवाल को आय व्यय निरीक्षक के पद और उप मंत्री के लिए बृजेश जायसवाल को निर्विरोध चुना गया और कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनिल जायसवाल अशोक जायसवाल उमेश जायसवाल पवन जायसवाल प्रेम नारायण जायसवाल राकेश जायसवाल राजेश जायसवाल रामजी जायसवाल विजय सिंह जायसवाल और सत्य प्रकाश जायसवाल को निर्विरोध चुना गया साधारण सभा के सभी 56 सदस्यों में से 53 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया सभी पदों के एक एक मत निरस्त किए गए उपस्थित सभी सदस्यों ने नव गठित प्रबंध समिति को बधाई देते हुए माल्यार्पण करते हुए बुके भेंट किया चुनाव प्रक्रिया में सभी तहसीलों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही सभी ने इस चुनाव प्रक्रिया में अपना संपूर्ण योगदान दिया चुनाव प्रक्रिया में ओम प्रकाश जायसवाल शाहगंज दुलारे लाल जायसवाल फूलचंद जायसवाल कृष्ण कुमार जायसवाल आशुतोष जायसवाल श्रवण जायसवाल सियाराम जायसवाल दिनेश जायसवाल पीयूष जायसवाल दीपक जायसवाल राकेश जायसवाल शत्रुघ्न जायसवाल संतोष जायसवाल सुनील जायसवाल अनिल जायसवाल गुलाब चंद जायसवाल संगीता जायसवाल पंकज जायसवाल आशा जायसवाल सुनीता जायसवाल छोटे लाल जायसवाल सुरेश चंद जायसवाल चंद्रभान जायसवाल संजय जायसवाल सुग्रीव जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे चुनाव के कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं का आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 5441255498435803331

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item