छठ पूजा के समय इन रोडो पर नही चलेंगे तीन व चार पहिया वाहन

जौनपुर। रविवार और सोमवार को छठ पूजा होगी, ब्रती महिलाएं गोमती नदी में भगवान भास्कर की उपासना करेंगी , यह पूजा शाही पुल से लेकर सद्भावना पुल के बीच दोनों किनारो पर की जाएगी। जिसे देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग ने 30 अक्टूबर को समय 2 बजे दिन  से शाम 7 बजे तक व दिनांक 31 अक्टूबर को प्रातः 4:00 से 8:00 तक डाला छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पुर्वक पहुचनें को लेकर नगर क्षेत्र के अंदर वाहनों का डायवर्जन, यातायात की सुगमता व पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु निम्न स्थानों से किया जाएगा । आमजन से अनुरोध है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को ना ले जाए ।

*डायवर्जन स्थानः-*

*1-* पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

*2-* जेसीज से ओलांदगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

*3-* जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज  की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

*4-* अशोक टॉकीज तिराहा/ सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

*5-* चाहरसू तिराहे से शाहीपुर की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

*6-* ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।


*पर्व के दृष्टिगत पार्किंगः-*

       छठ पर्व की सामग्री/ व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग  निम्नवत स्थानों पर होगी। 

*1-* नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे ।

*2-* अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे ।

*3-* चाहरसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे ।

Related

जौनपुर 8439292729183694790

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item