15 दिनों में एक करोड़ हिन्दुओं को जोड़ेगा विश्व हिन्दू परिषद

 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। 6 नवम्बर से शुरू हुये पखवाड़े में विश्व हिन्दू परिषद् देश के डेढ़ लाख गांवों तक पहुंचकर 1 करोड़ से अधिक हिन्दूओं को जोड़ेगा। उक्त बातें विश्व हिन्दू परिषद के काशी प्रान्त के सह प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल जी ने नगर के साहबगंज में अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2024 में विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इसके निमित्त षष्टिपूर्ती पर विश्व हिन्दू परिषद के इस देशव्यापी हितचिन्तक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने के लिए 6 से 20 नवम्बर तक हर समाज के हर जाति मत पंथ सम्प्रदाय से सम्पर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे। अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष सम्पर्क भी किया जाएगा। इसके अन्तर्गत डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्टर्ड अकाउंटेंटों, अधिवक्ताओं, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

विहिप काशी प्रान्त सह मन्त्री ने कहा कि हितचिन्तक अभियान की टोलियों का लक्ष्य भारत के एक लाख गांवों तक जाकर एक करोड़ हितचिन्तक बनाने का है। इस अभियान के अन्तर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।
हितचिन्तक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मन्दिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिन्दू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है। विश्व हिन्दू परिषद मतान्तरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध। यह जानकारी भी अभियान के अन्तर्गत दी जाएगी। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मन्त्री बालेन्दु जी, विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय समेत विहिप के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 318684008303579745

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item