पांच अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद

 

जौनपुर। बक्शा थाने की पुलिस ने पांच अन्तरप्रान्तीय गाँजा तस्कर को  गिरफ्तार करके उनके पास से 30 किलो  गाँजा, दो कार, 6 मोबाइल व 4200 रूपया नकद बरामद किया है ।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के  निर्देशन पर चलाये जा रहे  गाँजा की तस्करो  के खिलाफ अभियान के क्रम में थाना बक्सा पुलिस ने लखनीपुर रेलवे फाटक के पास से 5 अन्तर प्रान्तीय गाँजा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो गाँजा, दो कार, 6 मोबाइल व 4200 रूपया नकद की बरामदगी की गयी है। 

पूँछताछ में गाँजा तस्करो ने उड़ीसा राज्य से गाँजा लाकर विभिन्न स्थानों पर अधिक दामों में बेचने की बात स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की दो कार में 4-5 व्यक्ति सावार होकर जौनपुर से तेजीबाजार की ओर जाने वाले है  उन दोनो कारो में नाजायज गांजा रखा हुआ है जल्दी करने पर पकड़े  जा सकते है इस सूचना पर  थानाध्यक्ष  बक्शा जौनपुर  द्वारा  दो टीमो का गठन  किया गया प्रथम टीम में थानाध्यक्ष  मय हमराह कर्म0गण तथा द्वितीय टीम में उ0नि0 जितेद्र कुमार सिंह मय हमराह कर्म0गण के मुखबिर के बताये हुए स्थान रेलवे क्रासिंग फाटक लखनीपुर पहुँच कर रोड के दोनो तरफ लगे पेड़ की आड़ में छुप कर इन्तजार करने लगे तो दूर से ही दो कार आती हुई दिखायी दी इस पर मुखबिर खास के इशारे पर दोनो कारो के  पास में आते ही  पुलिस टीम द्वारा दोनो कारो को रोका गया लेकिन नही रूकी अचानक से रेलवे फाटक बन्द हो जाने के कारण दोनो कार रूक  गयी। पुलिस बल द्वारा अचानक से कारो के पास पहुँच कर गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. सागर मोहन्ती पुत्र तिरूपती मोहन्ती ग्राम कोटवाड थाना कोटवाड  जिला कोरापुट उड़ीसा उम्र 36 वर्ष,

2. अजीत सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बंगालीपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष, 

3. दीपक सिंह पुत्र दिवाकर सिंह ग्रां रंजीतपुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर  उम्र करीब 33 वर्ष,

4. अम्बरीश कुमार सिंह पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम श्रीरामपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष, 

5. धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामलाल यादव निवासी ग्राम जाल्हूपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष

*निवासी ग्राम जाल्हूपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी* 


Related

जौनपुर 129356720167654936

एक टिप्पणी भेजें

  1. अम्बरीश कुमार सिंह पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम श्रीरामपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर , ,, मैं इन्हें अच्छा इंसान समझता था परंतु यह तो गलत राह चुन लिए हैं

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item