प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री कृष्ण गोपाल के साथ ही स्कूल प्रबंधक विशंभर दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन संयुक्तरूप से किया गया। 


उक्त प्रदर्शनी में कक्षा 8 और 9 के छात्रों ने प्रतिभाग किए। प्रदर्शनी में मॉडलों एवं प्रदर्शन के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधित चिंताएं व वायु प्रदूषण सहित अन्य मॉडल बच्चों द्वारा बनाए गए थे। इसके साथ ही कक्षा 1 से लेकर 7 तक के बच्चों द्वारा व्यंजन बाल मेला का आयोजन किया गया था। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक विशंभर दुबे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक जयन्त मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रियंका तिवारी, शिखा जायसवाल, आराधना जायसवाल, अरबिया अंसारी, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रिया जायसवाल, अर्चना, आकांक्षा, लक्ष्मी गुप्ता, उमा सिंह व रेनू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 7183903306486399728

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item