मेयर और चेयरमैन की हर सीट पर कमल का फूल होगा चुनाव निशान : भूपेंद्र सिंह चौधरी

 

जौनपुर, 18 नवम्बर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पहली बार पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में उम्मीदवार उतारेगी। मेयर व चेयरमैन की हर सीट पर कमल का फूल चुनाव चिह्न होगा।

                               भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निकाय चुनाव को लेकर जौनपुर में सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की। कार्यक्रम का सुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कर की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कई दशक की मेहनत के बाद पार्टी का यह स्वर्णिम काल आया है। पांच-छह पीढ़ियों ने पार्टी को यहां तक लाने में प्रयास किया है। पहले लोग कहते थे कि भाजपा तो कुछ लोगों की पार्टी है, फिर वह क्षेत्र की पार्टी बताने लगे। अब वे लोग कहते हैं कि यह मुस्लिम विरोधी पार्टी है, लेकिन भाजपा सबकी पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक का मकसद केवल सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही है।

 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परमाणु शक्ति की ताकत, कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति व अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से पार्टी के एजेंडे में शामिल था और मौका मिलते ही इसे पूरा किया है। अटल विहारी बाजपेयी ने परमाणु शक्ति की ताकत दी और मोदी ने धारा 370 खत्म की। अब राम मंदिर का निर्माण भी चल रहा है। आगे भी पार्टी ने जो कहा है, उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। समान आचार संहिता पर भी काम चल रहा है। बिजली, पानी व सड़क से विकास किया जा रहा है।

                            उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में हारी हुईं 14 सीटों पर पार्टी विशेष तैयारी कर रही है। 2024 के चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा में परिवार के अलावा कुछ नहीं है। हर पद पर बेटा, बहू, अन्य परिजन मिल जाएंगे, जबकि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता को भी उच्च पद पर बैठने को अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले चार चुनावों में जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय हैं। जनता से जुड़े सामाजिक कार्य करते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी का कोई नेता ऐसे सामाजिक कार्यक्रम नहीं करता। हम समाज के बीच में शक्रिय है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव की दृष्टि से जिस आधार पर हमें सफलता मिलेगी उस पर हम आगे बढ़ेंगे।

 इसके पहले जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत करते हुये उन्होंने अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष जी का एव स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी  स्वागत किये और स्वागत भाषण दिये और जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने धन्यवाद भाषण दिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की उक्त अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, विधायक रमेश सिंह, जिला प्रभारी मछलीशहर के के सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, बाकेलाल सोनकर, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

                                 इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का हरिहरपुर बदलापुर में जौनपुर में उनके प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया उसके उपरांत उनका काफिला जौनपुर के लिये निकला फिर कुल्हनामउ में उनका भव्य स्वागत हुआ उसके उपरांत जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुँचा जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

Related

JAUNPUR 2135157941601644108

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item