कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

 

जौनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 में जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 जिला  कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की जो सोच रखी थी और जो विकास की नींव पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने रखी थी आज हम लोगों के लिए इस देश के लिए बहुत सार्थक है चाहे वह भाखड़ा नांगल बांध हो, आईआईटी हो आई आई एम हो। दूरगामी सोच के नेता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला अध्यक्ष ने कहा कि सत्य समाजवाद की परिकल्पना करने वाले नेता चाचा नेहरू बच्चों से प्रेम करते थे हम उन्हें आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि पेश करते हैं। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिंह डब्बू, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव निसार इलाही, कचगांव नगर ,पंचायत अध्यक्ष सब्बल अंसारी, सीमा मिश्रा,अजय सोनकर मुकेश पांडे अमन सिन्हा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने किया।

Related

डाक्टर 3132546491011148380

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item