पास्को के मामलों में कम सजा दिलाने पर डीएम हुए नाराज

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार के सम्पन्न हुई।        

        जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पास्को के लंबित मामलों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराएं। पास्को के मामलों में कम सजा दिलाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रभावी पैरवी कराते हुए अधिक से अधिक लोगो को सजा दिलाई जाए। पॉस्को के मामलों को 01 महीने के भीतर निस्तारण के प्रयास किये जायें। डीजीसी कोर्ट में लंबित मुकदमों को 05-05 थाने अन्य पॉक्सो के अधिवक्ताओ को आवंटित कर दिए जाएं। कन्हईपुर के लेखपाल न्यायालय में गवाही नही देने जा रहे थे और तहसीलदार सदर को कई बार अवगत कराया गया, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार सदर का वेतन रोकने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5496167257219250580

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item