कांग्रेस पूरी दमदारी से लड़ेगी निकाय चुनाव: बृज लाल खाबरी

 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की गतिविधियों का जायजा लेने हेतु मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के कार्यकताओं का नब्ज टटोला।


प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का मुंगराबादशाहपुर के तरहठी मोड़ पर पूर्व प्रत्याशी डा.प्रमोद के सिंह, सुजानगंज ब्लाक अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह व नगर अध्यक्ष हाजी सहजादे के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव करीब है। जिसमे कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है। आने वाला समय कांग्रेस का है। पूरे प्रदेश में डेंगू का कहर व्याप्त है प्रदेश सरकार आँखे बंद किए बैठी है। डा0 प्रमोद के सिंह ने कहा कि आज जनता महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हैं। राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही हैं उसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनने व भविष्य में दूर करने के लिए है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य को लोगों में घर-घर पहुंचाने तथा एकजुट होकर युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारियों में लगने की आवश्यकता है। क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को हरा सकती है।इस अवसर पर मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश मिश्रा मंगला ,एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर,ललित चौरसिया,आनंद सिंह ,मनोज गौतम,राहुल यादव, अभिषेक ,आशु उपाध्याय,संत लाल पटेल,नीरज सरोज,कृपा शंकर पटेल ,अशोक पटेल , लल्लन दुबे,राजेश तिवारी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7410553205792276549

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item