बच्चों ने बनाए मनमोहक रंगोली

 

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज  द्वारा देव दीपावली  के अवसर पर जिसमें लाखो की संख्या मे लोग घाटो की सुन्दरता देखने आते है, श्री देव दीपावली समिति द्वारा आयोजित भव्य देव दीपावली महोत्सव मे  रंगोली प्रतियोगिता नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट जौनपुर पर प्रायोजित कराई गई। बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगोलियां बनाई। इस कार्यक्रम में कुल लगभग 200 बच्चों ने पार्टिसिपेट किया और 38 रंगोलीयाँ बनाई गई।

 संस्था अध्यक्ष विष्णू सहाय  ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई व सराहना की।

सचिव देव आनन्द ने आए हुए सभी अतिथियों व बच्चों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता मे भाग लिया।

 इस कार्यक्रम में शशांक  सिंह रानू, अजीत सोनकर, दिलीप सिंह ,अतुल सिंह , संजय गुप्ता, नीरज सिंह ,संजय जायसवाल, दीपक साहू व अन्य लायन साथी व सभी श्री देव दीपावली समिति के पदाधिकारी गण  ने अपनी ऊर्जावान उपस्थिति से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Related

जौनपुर 1742995528530956563

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item