पौधरोपण कर मनाया गया कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस

 

जौनपुर। बुधवार को भगत सिंह पार्क में शहर कांग्रेस द्वारा पौधरोपण कर कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया, इसके बाद शहर कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गए, इस मौके पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा की 1885 में कांग्रेस की स्थापना की गई थी। 

कांग्रेस की इस यात्रा को 138 साल पूरे हो गए हैं। महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, पंडित मदन मोहन मालवीय, लाला राजपत राय, लोकमान्य तिलक, मोलाना आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सीराज गोपाल आचार्य, राजेंद्र प्रसाद और खान अब्बदुल गभार खान जैसे कांग्रेस नेताओं ने ना केवल भारतीय स्वाधिनता कानून को सत्याग्रह, असहयोग और दांडी नमक यात्रा जैसे अहिंसक आंदोलन से देश की आजादी का मार्गप्रशस्त किया, बल्कि अंग्रेजों से आजादी के बाद विकास की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए देश का संविधान तैयार करने और देश के एकीकरण में पंडित नेहरू और बाबा साबह अंबेडकर और सरदार पटेल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता,देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है. आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,NSUI अध्यक्ष शशांक राय,जावेद खान बाबू(पूर्व सभासद), विवेक सिंह सप्पू, अमन सिन्हा, साजिद मानु, तालिब,ताहिर, रिजवान अब्बास आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6210603463874996776

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item