मकान मालिक को घायलकर लूटने वाला किराएदार कबाड़ी गिरफ्तार , 20 हजार रुपये का था इनाम

खुटहन (जौनपुर)22 दिसंबर लालच में पड़कर भरोसेमंद इंसान की भी नीयत कब बदल जाए, कोई भरोसा नही। इस बात का जीता जागता उदाहरण सन 2016 है जब एक किराएदार कबाड़ी ने धन के लालच में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर कृष्ण पक्ष की रात का फायदा उठाकर अपने ही मकान मालिक तथा उनके परिवार के सदस्यों को सोते समय रॉड व चाकू से हमला कर घायल करने के बाद नगदी व अलमारी में रखे जेवरात लेकर फरार हो गया था। मकान मालिक की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद पुलिस उसकी काफी दिनों से  खोजबीन कर रही थी। उसके ऊपर बीस हजार का इनाम भी था। गुरुवार की भोर में पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने बीस हजार के इनामिया को पकड़ने में सफल हुई है। वर्षों पूर्व घर में सो रहे परिवार के लोगों पर  चाकू व राड से हमलाकर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर भागने के आरोपित को पुलिस ने गौसपुर बाजार से धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र परौली गांव निवासी रामेश्वर निषाद सात वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव के श्रीचंद यादव के शाहगंज मार्ग स्थित भवन में किराए का कमरा लेकर कबाड़ का धंधा कर रहा था। गृह स्वामी भी उसे परिवार की तरह ही मानने लगे। वह घर के अंदर तक आता जाता था। कुछ माह बाद पैसों की चाह में रामेश्वर की नियत बदल गयी। वह मन ही मन मकान मालिक के घर में रखे गहने और नकदी पार करने की योजना बनाने लगा। घटना को अंजाम देने के लिए तीन और साथियों को मिला लिया। 8 अप्रैल 2016 की रात वह अपने तीन और साथियों के साथ गृहस्वामी के घर के भीतर दाखिल हो गया। लोहे की आलमारी की चाभी वह खोज ही रहा था कि श्रीचंद की नींद खुल गई। जब वे शोर मचाना चाहे तो एक ने उनका मुंह दबा दिया। दूसरा लोहे की राड व चाकू से उन पर हमला करने लगा। भयभीत श्रीचंद कुछ बोल न सके।चुपचाप बिस्तर पर पड़े रहे। रामेश्वर घर के कोने कोने से पूर्व परिचित था ही। उसने भीतर रखी चाभी से आलमारी खोल लगभग एक लाख कीमत के आभूषण और तीस हजार नकदी निकाल कर चारों वहां से चंपत हो गए। डरे सहमे श्रीचंद जब चोर उनके घर से दूर भाग गए।तब शोर मचाना शुरू किया। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामेश्वर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार पुलिस टीम आगरा जाकर दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मुखबिर से जानकारी मिली कि वह एक दो माह में खुटहन जरूर आता है। गुरूवार की भोर में मुखबिर की सटीक सूचना पर अपराध निरीक्षक राम प्रवेश यादव,उप निरीक्षक राजित राम यादव, कांस्टेबल संतोष, सुदर्शन और अखिलेश को लेकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related

डाक्टर 2706527391711237472

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item