छात्राओं को किया गया जागरूक

 

जौनपुर जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम गुलाबी देवी महाविद्यालय में महिला शक्ति केंद्र द्वारा किया गया।

 उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090, 1098, 181, 1076 आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए। बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया, लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पंपलेट वितरित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को बताया गया कि जरूरत पड़ने पर या कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करे। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता, विद्यालय की अध्यापिका व छात्राएं उपस्थित रही।

Related

जौनपुर 1704685341203186369

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item