एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में आज से (19 से 25 दिसंबर 2022 तक) सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उप जिलाधिकारी शाहगंज अंकित कुमार के द्वारा ग्राम सबरहद में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जनता की समस्याओं को सुनते हुए  गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी के समक्ष चक मार्ग, वरासत, दिव्यांग पेंशन,  आवास, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि के संबंध में शिकायतें को सुनते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया और ग्राम वासियों को साफ-सफाई के संबंध में एवं मौसमी बीमारियों से बचाव करते हुए जागरूक किया गया। 

      सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के अन्तर्गत कुल 57 प्रकरणों में प्रारम्भिक पैमाईश की गयी तथा 21 प्रकरणों में द्वितीय पैमाईश (पत्थरगड्डी) की कार्यवाही की गयी। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-33 (1) के अन्तर्गत 61 प्रकरणों में निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज कराया गया।
        उप जिलाधिकारी के द्वारा सचिव और प्रधानों को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिवालय में बैठना सुनिश्चित करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
        उप जिलाधिकारी केराकत के द्वारा आज धान क्रय केंद्र डोभी, नरहन, सिहौली की जांच की गई और निर्देश दिया गया कि किसानों को किसी प्रकार का परेशानी न हो, उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए जल्द से जल्द निस्तारण किए जाए।
            उप जिलाधिकारी माज अख्तर के द्वारा क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी न हो। इस दौरान उप जिलाधिकारी के द्वारा स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख देखे गए, साथ ही निर्देश दिए गए कि किसानों का भुगतान समय से हो जाए।
        जिला विकास अधिकारी बी०बी० सिंह द्वारा भी जन शिकायतो का निस्तारण किया गया।

Related

जौनपुर 7919927549550554432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item