बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, आधा दर्जन मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

जौनपुर। मड़ियाहूं पुलिस को सोमवार की रात भारी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है , तीनो के पास से आधा दर्जन चोरी की मोटर साईकिल व कट्टा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की काफी लंबी क्राइम हिस्ट्री है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं  ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में बीती रात्रि में थाना मड़ियाहूं की पुलिस टीम द्वारा शिवपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की  सूचना पर तीन वाहन चोर, तीन अलग- अलग मोटरसाइकिल से जौनपुर की ओर से मछलीशहर की तरफ आते समय मईडीह नहर मार्ग पर घेराबन्दी करते हुए तीनो बाईक सवार को आवश्यक बल प्रयोग करके चोरी के तीन मोटरसाईकिल तथा एक 315 बोर तमंचा एवं एक कारतुस सहित  गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर तीन चोरी की अन्य मोटरसाइकिल केडवारी मोड़ से बरामद की गयी। अभियुक्तगण से आवश्यक पूछताछ तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । बरामद मोटरसाइकिल थाना लाईनबाजार, मुगराबदशाहपुर तथा मड़ियाहूँ से चोरी हुई थी  । 


*गिरफ्तार अभियुक्त-* 

1. राजन सरोज उर्फ रोहित सरोज पुत्र लालचन्द सरोज ग्राम अरुआवा थाना सिकरारा जौनपुर 

2. अमरजीत पुत्र अवधेश कुमार नि0 लौकरी परियावा थाना लाईन बाजार जौनपुर 

3. धीरज मिश्र पुत्र नागेश्वर प्रसाद मिश्र ग्राम बदौवा थाना मडियाहू जौनपुर

*आपराधिक इतिहास*  

*राजन सरोज उर्फ रोहित सरोज पुत्र लालचन्द सरोज ग्राम अरुआवा थाना सिकरारा जौनपुर*

1. मु0अ0स0 307/22 धारा 392,411 भादविव 4/25आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जौनपुर

2. मु0अ0स0 394/22 धारा 379,411 भादवि थाना मडियाहू जौनपुर

3. मु0अ0स0 398/22 धारा 379,411 भादवि थाना मडियाहू जौनपुर

4. मु0अ0स0 399/22 धारा 411,413,414,420,467,468,471 भादवि थाना मडियाहू जौनपुर

5. मु0अ0स0 400/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना मडियाहूं जौनपुर

6. मु0अ0स0 187/22 धारा 379 भादवि थाना लाईनबाजार जौनपुर

7. मु0अ0स0 281/22 धारा 379 भादवि थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर


*अमरजीत पुत्र अवधेश कुमार नि0 लौकरी परियावा थाना लाईन बाजार जौनपुर का अपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0स0 137/18 धारा 379/511 भादवि थाना जलालपुर

2. मु0अ0स0 398/22 धारा 379,411 भादवि थाना मडियाहू जौनपुर

3. मु0अ0स0 399/22 धारा 411,413,414,420,467,468,471 भादवि थाना मडियाहू जौनपुर

4. मु0अ0स0 281/22 धारा 379 भादवि थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर

धीरज मिश्र पुत्र नागेश्वर प्रसाद मिश्र ग्राम बदौवा थाना मडियाहू जौनपुर का अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0 399/22 धारा 411,413,414,420,467,468,471 भादवि थाना मडियाहू जौनपुर

2. मु0अ0स0 187/22 धारा 379 भादवि थाना लाईनबाजार जौनपुर 


Related

जौनपुर 6331069446563103943

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item