मंडप में दुल्हन को छोड़कर भाग गया दूल्हा, लड़की फेरों की जिद पर अड़ी

 लखनऊ। बाराबंकी जिले में दूल्हा अपनी दुल्हन को मंडप में अकेला छोड़कर भाग गया। आरोप है कि दूल्हा लड़की पक्ष से दहेज में मोटरसाइकिल मांग रहा था। जिसकी मांग न पूरी होने के चलते वह शादी के मंडप से बिना फेरे लिये ही भाग खड़ा हुआ। वहीं दुल्हन का यह भी कहना है कि लड़के पक्ष की डांस को लेकर गांव वालों से मारपीट हुई थी। जिसके बाद लड़के वाले अचानक अचानक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर लड़के ने उसके साथ शादी से इनकार कर दिया और बारात वापस लेकर चला गये। वहीं दुल्हन अब उसी मंडप में लड़के के साथ फेरों की जिद पर अड़ी है। लड़की फरियाद कर रही है कि प्लीज उसकी शादी करवा दो।


 यह पूरा मामला बाराबंकी में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कुटी गांव का है। जहां कल रात अयोध्या जिले के मवई गांव से बारात आई थी। शादी से पहले तिलक की रस्म हो रही थी, कि उसी समय डीजे पर डांस करने को लेकर दूल्हा पक्ष की गांव वालों के साथ मारपीट हो गई। इसके बाद लड़का शादी के मंडप में आकर अचानक दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। जब लड़की वालों ने मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई, तो लड़का मंडप से बिना फेरे लिये ही बारात लेकर वापस चला गया। 


 दुल्हन और उसके परिवारवालों ने लड़के पक्ष के सामने शादी के लिये काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उन लोगों ने उनकी एक न सुनी। मामले की जानकारी मिलने पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती, लड़का पक्ष वहां से जा चुका था। जिसके बाद लड़की अब मंडप में उसी लड़के के साथ फेरे लेने पर अड़ी हुई है। वह थाने से लेकर एसपी तक शादी करने केे लिये फरियाद लगा रही है कि प्लीज मेरी शादी करवाओ। लड़की का कहना है कि लड़का उससे तीन सालों से बात कर रहा है, फिर भी उसने ऐसा किया और बिना शादी के भाग गया। लड़की का कहना है कि उसका परिवार बहुत गरीब है। ऐसे में वह मोटरसाइकिल नहीं दे सकते। वहीं लड़की के माता-पिता की मांग है कि लड़के वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उनकी लड़की के साथ लड़के की शादी कराई जाये।


वहीं इस मामले में बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लड़का पक्ष मारपीट के बाद बारात लेकर भाग गये हैं। वहीं अब लड़की पक्ष के द्वारा तहरीर देकर बताया गया है कि दहेज को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते बारात वापस चली गई। इन आरोपों की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Related

लेख 20695730981710189

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item