अधिसूचना के बाद जल्द होगी भाजपा प्रत्यासियों के नामों की घोषणा : हौसला पाठक।

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। निकाय चुनाव अधिसूचना के साथ ही भाजपा प्रत्यासियों की जल्द घोषणा होने की उम्मीद है । ये बाते स्थानीय नगर पालिका चुनाव प्रभारी व पूर्व भाजपा भदोही के जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक ने प्रेसवार्ता के दौरान मुंगरा बादशाहपुर में कही।

श्री पाठक ने बताया कि संगठन जिसे भी चेयरमैन पद का टिकट देगा उसे सभी भाजपा के लोग मिलकर चुनाव जिताने का कार्य करेगे। हमारी पार्टी सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। हमे उम्मीद है कि चुनाव की घोषणा शीघ्र ही होगी और निकाय चुनाव भी जल्द से जल्द प्रदेश सरकार कराने की कोशिश करेगी। हमारे पार्टी में सभी पदाधिकारी एकजुट है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां भी हमारे ही सशक्त उम्मीदवार के घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। हमारा प्रत्यासी जिताऊ और टिकाऊ दोनो होगा। जिसकी घोषणा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही करेगा। 

हमारी पार्टी की सरकार केंद्र व प्रदेश दोनो जगह होने से नगर का सर्वोत्तम विकास होगा। अभी तक मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका में हमारे ही पार्टी का चेयरमैन रहा है और विकास भी हुआ। नगर के विकास में केंद्र व प्रदेश में सरकार होने से उस नगर का विकास तेजी से होता है। आज हमारी पार्टी की सरकार ने माफियाओं गुंडों को जेल में भेजने का काम किया है। जिससे आम जनता को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। आज सभी गरीबों को भाजपा की सरकार ने घर देने के काम के साथ ही मुफ्त अनाज भी गरीबों को देने का काम किया है। हमारी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी कभी भी अनुशासन हीनता नहीं बर्दास्त करती है। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जरा भी गुरेज नहीं करती है। पत्रकार वार्ता के अंत मे श्री पाठक ने नगर में हुए बीते पांच साल में विकास कार्य को अपने पार्टी की उपलब्धि बताई। इस मौके पर आलोक कुमार गुप्त पिंटू, चेयरमैन शिव गोविंद साहू , संयोजक संतोष सिंह, मंडल प्रभारी संतोष मिश्रा, उमाशंकर गुप्त, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्त, राजीव गुप्त दाल मिल वाले, लवकुश मोदनवाल, शिव कुमार गुप्त, नीलम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7144960203464309085

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item