दो तस्कर गिरफ्तार, साढ़े तीन किलो गांजा बरामद

 

जौनपुर। जिले की दो थानों की पुलिस ने साढ़े तीन किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । महराजगंज पुलिस द्वारा 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है वही शाहगंज पुलिस ने 02 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ा है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अनावरण के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के  कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन मे थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  के नेतृत्व में उ0नि0 हरिद्वार मिश्रा मय हमराह के  थाना क्षेत्र के  अमारी गेट से आविद पुत्र मुमताज निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दिनांक 01.01.2023 गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 01/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर जेल भेज दी

वही  शाहगंज प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में बीती रात थाना स्थानीय के उ0नि0 विजय सिंह गौड़ एवं हमराही कर्मचारीगण द्वारा नव-वर्ष की पूर्व संध्या पर चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति के दौरान 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त सुफियान पुत्र स्व0 खलिल निवासी बकुची थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को मियापुर रोड़ थाना शाहगंज जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया गया । बरामगदी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 001/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त सुफियान के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


Related

डाक्टर 4906106246129888343

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item