श्री सर्वेश्वरी समूह ने जलवाया अलाव

जौनपुर। कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जनपद शाखा द्वारा सोमवार को जगह जगह अलाव जलवाया गया। शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानव सेवा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। इसकी स्थापना अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम ने की थी और उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया था।  ठंड से सिकुड़े राहगीरों व अन्य  लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था भी उसी कार्यक्रमों में से एक है। वह पीड़ित मानवता की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह हर वर्ष शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाता चला आ रहा है।  समूह के सदस्यों द्वारा आज कलेक्ट्रेट तिराहा, रोडवेज व वन विहार मार्ग पर आश्रम के निकट चौरा माता मंदिर पर अलाव की व्यवस्था की गई जो शीतलहर तक निर्बाध रूप से जलता रहेगा। इस मौके पर शाखा उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द सिंह, तेज बहादुर सिंह, गिरीशचंद्र सिंह, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।

Related

JAUNPUR 9149985410423580562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item