महात्मा गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धाजंलि

 

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की, जौनपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखा और राम धुन गाकर बापू को याद किया!


 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि महात्मा गाँधी जी ने भारत को एक आदर्श देश बनाने के लिए भारतीय समाज में फैली जातिवाद, छुआछूत, बाल विवाह जैसे तमाम समाजिक कुरोतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों को बराबरी का हक दिलावने के प्रयास किए, सिद्धान्तवादी सोच वाले महान व्यक्तित्व एवं हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गा्ंधी जी का मानना था कि मनुष्य ही सोच को जन्म देता है और वो जो सोचता है, वही बनता है, इसलिए मनुष्य को हमेशा अच्छा सोचना चाहिए, तभी वह एक सफल और सभ्य व्यक्ति बन सकता है।

 इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि महात्मा गांधी जी देश के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और विलक्षण प्रतिभा वाले महापुरुष थे, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भारत देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में लगा दी। आजादी की लड़ाई में उनके द्धारा दिए गए त्याग, बलिदान और समर्पण की मिसाल आज भी दी जाती है।बापू ने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन चलाए और आजादी पाकर ही दम लिया। वे आजादी के एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने देश की जनता के ह्रदय में आजादी पाने की अलख जगाई थी। वे सादा जीवन और उच्च विचार वाले महापुरुष थे,उनके आदर्शों और विचारों का अनुसरण बड़े-बड़े राजनेता और दिग्गजों ने भी किया है। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रभाव भारत में ही नहीं, बल्कि समस्त संसार पर पड़ा है। स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार की वजह से उन्हें राष्ट्रपिता की संज्ञा दी गई थी।
  कार्यक्रम के अंत में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से चलकर भारत जोड़ो पदयात्रा का श्रीनगर में समापन के मौके पर जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया!
इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, बाबा सिंह, प्रमोद मिश्रा, विकेश उपाध्याय, मंगला गुरु, गौरव सिंह सनी, नीरज राय, राकेश डब्बू, पंकज सोनकर,निधु पाठक, सीमा चौहान, इस्तियाक अहमद, राज कुमार निषाद, आज़म ज़ैदी,अमित मिश्रा,निसार इलाही, राजेश गौतम, राज कुमार गुप्ता, देव राज पाण्डेय, अजय सोनकर,सुनीता सिंह,फैसल सभासद, अबुजर शेख सभासद, बाबू खान, बब्बी खान, अमन सिन्हा, सुनील यादव, नरेन्द्र पटेल बब्लू गुप्ता, विनय तिवारी, सन्दीप निषाद, राजीव निषाद, आदिल, प्रवीण सिंह, पुष्कर निषाद, नीलेश सिंह,रिक्की मुमताज़, रमेश पाल, विनय तिवारी,अभिमन्यु तिवारी,प्रमोद तिवारी,  अली अंसारी सब्बल आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6164478319513139462

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item